अयोध्या, मई 30 -- अयोध्या। हाईकोर्ट के आदेश पर जच्चा बच्चा की मौत के आरोपी मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हास्पिटल पर सीलिंग की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने वापस ले लिया है। महताब बाग बेनीगंज के रहने वाले सुरेश यादव ने 31 मार्च को अपनी पत्नी सोनी यादव को दोपहर डेढ़ बजे प्रसव के लिए भर्ती कराया था। रात में करीब 12 बजे महिला ने नवजात को जन्म दिया। परिजन बच्चे को जब डाक्टर को दिखाने गए तो उसकी मौत हो चुकी थी। जब परिजन लौटकर आए तो महिला की हालत खराब थी। दूसरे अस्पताल ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया था तथा एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। सीएमओ डा.देवेन्द्र कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर अस्पताल को खोल दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...