रांची, फरवरी 27 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अधिवक्ता मनोज टंडन की जब्त कार आखिरकार शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे डोरंडा थाना से रिलीज कर दी गई। पिछले छह दिनों से जारी उहापोह की स्थिति पर इस कार्रवाई से विराम लग गया और अधिवक्ता को बड़ी राहत मिली। इससे पूर्व शुक्रवार को हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान सिटी एसपी और डोरंडा थाना प्रभारी को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था। अदालत ने पुलिस पदाधिकारियों को पुनः निर्देश देते हुए शाम 4:30 बजे तक वाहन रिलीज करने का आदेश दिया था। कोर्ट के निर्देश के बाद मनोज टंडन, अधिवक्ता धीरज कुमार समेत अन्य सहयोगियों के साथ डोरंडा थाना पहुंचे, जहां कागजी प्रक्रिया शुरू की गई। रिलीज की प्रक्रिया के दौरान यह सामने आया कि मामला ट्रैफिक नियम उल्लंघन से जुड़ा है। निर्धारित राशि जमा करने और ...