फतेहपुर, जून 9 -- बिंदकी, संवाददाता। दुर्घटना में घायल महिला अधिवक्ता की इलाज के दौरान लापरवाही के बाद गई जान से प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में नाराजगी छाई है। तहसील इकाई के वकीलों में भी रोष गहराने लगा है। वकील के साथ हुए कृत्य को निंदनीय बताते हुए आक्रोश जाहिर किया। प्रकरण में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के लिए षासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।तहसील के अधिवक्ता सभागार कक्ष में एल्डर्स कमेटी के नेतृत्व में एक आवष्यक बैठक की गई। जहां रमाकांत तिवारी ने कहा कि हाईकोर्ट की महिला वकील से साथ हुई दुर्घटना निंदनीय है। महामंत्री प्रतिभा ने बताया कि वकील जागृति शुक्ला हादसें में घायल हो गई थी, जूनियर डॉक्टरों और वकीलों के बीच इलाज न करने को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। यह भी पढ़ें- वकीलों का आंदोलन थमा, पटरी पर शहर की यातायात व्यवस्था चिकित्सकों की...