मुरादाबाद, सितम्बर 16 -- हाईकोर्ट की बेंच को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल की और उन्हें न्यायिक कार्य नहीं किया। बीते दिनों कानपुर में हुए अधिवक्ता संघों के प्रांतीय महासम्मेलन में पारित प्रस्तावों के समर्थन में यह निर्णय लिया गया था। बुधवार को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी सभागार में हुई बैठक में बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि कानपुर बार एसोसिएशन और दि लॉयर्स बार एसोसिएशन कानपुर ने संयुक्त रूप से इस सम्मेलन का आयोजन किया था। सम्मेलन में अधिवक्ताओं पर अनुचित दबाव बनाने का मुद्दा उठा। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। यह भी पढ़ें- हर बुधवार न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता जिसमें निर्णय लिया गया है कि हर बुधवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। बैठक का संचालन बा...