जौनपुर, जनवरी 4 -- जौनपुर, संवाददाता। दीवानी न्यायालय के सभागार में शनिवार को संतोषी बाबू के नाम से विख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता रहे संतोष कुमार श्रीवास्तव की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद की न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल, जिला जज सुशील कुमार शशि तथा अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर त्वरित न्याय प्रक्रिया में न्याय पालिका कार्य पालिका, विधायिका एवं अधिवक्ता की भूमिका पर सेमिनार हुआ। इसमें न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल ने कहा कि त्वरित न्याय प्रक्रिया में अधिवक्ता की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद संविधान निर्माण में डॉ.राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ.भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ये सभी महान पुरुष अधिवक्ता भी थे। उन्होंने कहा कि त्वरित न्याय...