गंगापार, फरवरी 24 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को दोपहर राजस्व व लोक निर्माण विभाग की टीम भूईपारा गांव पहुंच लगभग तीन दशक पूर्व बनाई गई सड़क का अवलोकन कर ग्रामीणों से अलग-अलग बयान लिया। नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल व लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ने बताया कि गांव वालों से बातचीत की गई। लोगों ने बताया कि सड़क भूमिधरी जमीन में 40 वर्ष पहले बनाई गई है, जिस जमीन में सड़क बनाई गई है, उसमें चार किसान हैं, उस समय सभी ने सड़क की जमीन आपसी सहमति से दे रखा था। बताया कि सड़क गांव के राम चरण सिंह, राजाराम सिंह, हीरामणि सिंह, कमलेश सिंह पुत्रगण रघुनाथ सिंह कि आपसी सहमति से किया गया है। गांव के विश्वनाथ सिंह, राम रक्षा, गजराज मिश्र, गुलाब सिंह सहित कई ने बताया कि सड़क भूईपारा के अलावा कई गांवों को जोड़ती है। बता दें कि भूईपारा गांव के प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.