हाईकोर्ट की टिप्पड़ी से प्रधान चिंतित, ब्लॉक प्रमुखों के भी माथे पर बल
कानपुर, जून 28 -- कानपुर देहात, संवाददाता। कार्यकाल खत्म होने के बाद सरकार की ओर से प्रशासक बनाये जाने का आदेश मिलने के बाद खुशी में खिलाई गई मिठाई की मिठास का स्वाद अभी पूरा घुला भी नहीं था कि हाईकोर्ट की ओर से सरकार के आदेश का अवैधानिक बताये जाते ही प्रशासक प्रधानों के अरमान धुलते दिख रहे हैं। वहीं आगे प्रशासक बनने की आस लगाये ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के भी अब माथे पर बल पड़ रहे हैं। पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद सरकार की ओर से प्रधानों को प्रशासक बना दिया गया। इससे प्रधानों में खूब खुशी रही और सरकार का आदेश आने के बाद खूब मिठाई खिलाई गई। मिठाई का स्वाद अभी दूर भी नहीं हुआ था कि एक याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार के प्र्रधानों को प्रशासक बनाने का आदेश अवैधानिक करार दिया है। इससे प्रधानों को अब उनकी सत्ता हाथ से छिनती दिख रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.