नई दिल्ली, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश में गुमशुदा व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षित बरामदगी को लेकर चलाए गए विशेष पुलिस अभियान के चौंकाने वाले और सुखद परिणाम सामने आए हैं। हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान के बाद सख्ती और पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस ने मात्र 15 दिनों के भीतर 88,022 गुमशुदा लोगों को ट्रेस करने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि इनमें ज्यादातर वह लोग हैं जो पुलिस की फाइल में तो लापता थे लेकिन अपनों को मिल चुके थे। अब पुलिस ने डिजिटल डेटा को भी दुरुस्त किया है।क्या थी पृष्ठभूमि? आंकड़ों के अनुसार, 01 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2026 के बीच प्रदेश में गुमशुदगी के कुल 1,08,372 मामले दर्ज थे। जांच में यह गंभीर तथ्य सामने आया कि बड़ी संख्या में लोग वास्तव में अपने घर लौट चुके थे, लेकिन पुलिस र...