हाईकोर्ट का दिव्यांग सैनिक के पक्ष में फैसला
लखनऊ, मई 28 -- लखनऊ, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह कश्याल की याचिका को निस्तारित करते हुए सशस्त्र बल अधिकरण के दिव्यांगता पेंशन देने के आदेश को बरकरार रखा। न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने कहा कि बिना ठोस कारण बताए सिर्फ एनएएनए लिखकर किसी सैनिक को पेंशन से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने माना कि सेना की हर पोस्टिंग तनावपूर्ण होती है और कल्याणकारी कानूनों की उदार व्याख्या होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.