लखनऊ, जनवरी 1 -- खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर जालसाज के आरोपी ने मकान, नौकरी दिलाने और जमीन दाखिल खारिज का मामला हल कराने के नाम पर दो लोगों से 7.16 लाख रुपये ऐंठ लिए। रायबरेली और अमेठी निवासी दो पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई तो कोर्ट के आदेश पर चिनहट थाने में मामला दर्ज किया गया। रायबरेली के हरचंदपुर निवासी आशीष कुमार तिवारी के मुताबिक कुछ साल पहले रायबरेली के इस्माइलमऊ गौरा निवासी आशीष दीक्षित से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने खुद को हाईकोई का अधिवक्ता बताया था। कुछ दिन बाद आशीष दीक्षित ने उन्हें बताया कि लखनऊ में आवास विकास का एक मकान और प्लॉट बिकाऊ है। वह कम कीमत पर दिला देगा। मकान दिखाने की बात कहकर जालसाज ने उन्हें हाईकोर्ट गेट नंबर-6 पर बुलाया। पीड़ित आशीष अपनी पत्नी संगीता के साथ पहुंचे तो आरोपी ने मकान दिखाय...