लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ, विजय कुमार, प्रमुख संवाददाता। फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में लंबे समय से चल रहे निर्वाचन विवाद का रविवार को बड़ा राजनीतिक अंत हो गया। समाजवादी पार्टी के नेता ललित किशोर तिवारी ने नगर निगम मुख्यालय में पार्षद पद की शपथ ली। महापौर सुषमा खर्कवाल ने उन्हें शपथ दिलाई। हाईकोर्ट की सख्ती और लगातार चली कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार ललित किशोर तिवारी को निर्वाचित पार्षद का अधिकार मिल गया। शपथ ग्रहण के साथ ही भाजपा पार्षद प्रदीप शुक्ला की सदस्यता प्रभावी रूप से समाप्त हो गई। प्रदीप शुक्ला वर्ष 2023 के नगर निकाय चुनाव में फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से विजयी घोषित किए गए थे, लेकिन बाद में उन पर चुनावी हलफनामे में तथ्य छिपाने के गंभीर आरोप लगे। यह भी पढ़ें- अस्पताल से लौटीं मेयर, पार्षद को शपथ दिलाने की तैयारीदो पत्नियों और संपत्तियों का ...