गिरडीह, जुलाई 24 -- सियाटांड़। जमुआ के हारोडीह निवासी रांची हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्यामसुंदर प्रसाद कुशवाहा को झारखंड उच्च न्यायालय, रांची में आपराधिक अपील (एस.जे.) संख्या 205/2025 धर्म तिग्गा बनाम झारखंड राज्य व अन्य मामले में एमिकस क्यूरी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय हो कि धर्म तिग्गा व अन्य पर गैंग रेप का मामला दर्ज है, जो झारखंड के लोहरदगा जिला से संबंधित है। कोर्ट के अनुसार, नोटिस की वैध तामिल के बावजूद, प्रतिवादी संख्या दो की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ तब कोर्ट ने यह व्यवस्था की। यह भी पढ़ें- इंफो:: गंभीर मामलों में जल्द न्याय के लिए गठित होते हैं फास्ट ट्रैक कोर्टन्यायालय की व्यवस्था माननीय न्यायालय के अनुसार न्याय के हित में और मामले के उचित निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए, यह न्यायालय पीड़ित की ओर से न्यायालय की सहायता के लिए ए...