सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर, संवाददाता। सीआईएससीई बोर्ड के घोषित परिणाम में सहारनपुर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिले में शानदार प्रदर्शन किया। हाइस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों स्तर पर स्कूल के छात्रों ने जिला टॉप कर सफलता का परचम लहराया। इंटरमीडिएट परीक्षा में सहारनपुर पब्लिक स्कूल के मयंक चौधरी ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, दिव्यांशी जैन ने 95.75 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अक्षिता सैनी ने 93.25 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। हाइस्कूल परीक्षा में सहारनपुर पब्लिक स्कूल के देवांश सिंघल ने 96.06 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। स्कूल के ही तुषार सिंह ने 92.4 प्रतिशत और मानवी चौधरी ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, इनफेंट जीजस स्कूल के विद्यार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.