बाराबंकी, सितम्बर 23 -- रामनगर। हाइवे से प्रसिद्ध तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा तक 4.7 किलोमीटर सड़क को फोरलेन किए जाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने कदम बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-तीन ने करीब 85 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत का स्टीमेट भेज दिया है। बीते 20 जुलाई को महादेवा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा के दौरान महादेवा तक फोरलेन सड़क बनाने की घोषणा करते हुए जिले से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के जाने के बाद लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-तीन के अधिशाषी अभियंता राजीव राय की पहल पर जिलाधिकारी की ओर से पत्राचार कराया गया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: महादेवा कॉरिडोर से जुड़ेगा हेतमापुर धाम, चौड़ी होगी सड़क इसके बाद सहायक अभियंता और अवर अभियंता को लगाकर स्टीमेट त...