उरई, अप्रैल 25 -- कालपी, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 27 में गल्ला मंडी के समीप उरई की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार डंम्पर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना में डंम्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए भेजा गया।शुक्रवार रात झांसी कानपुर नेशनल हाईवे पर कानपुर से उरई की ओर डम्पर काफी तेज गति में था। जैसे ही वह कालपी गल्ला मंडी के पास पहुँचा। चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और डंपर बीच सड़क पर पलट गया। ​क्षेत्रीय नागरिकों तथा राहगीरों की सूचना पर तत्काल पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस मौके पर पहुँची। घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से डंपर के केबिन से बाहर निकाला गया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा अस्पताल में चालक का प्राथमिक उपचार किया गया।

हिंदी ह...