मथुरा, मार्च 25 -- कोसीकलां में चंद्रशेखर दास उर्फ फरसा बाबा की मौत के बाद छाता में हुए बवाल के दौरान पथराव, फायरिंग के मामले की जांच को लेकर गठित एसआईटी इससे जुड़े सभी चार मामलों की जांच करेगी। गौरतलब है कि कोसीकलां, छाता और बरसाना थाना पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज किये हैं। सभी मामलों की जांच के लिए पुलिस प्रशासन ने पांच सदस्यीय एसआईटी गठित की है। एसपी क्राइम की अध्यक्षता में बनी एसआईटी के सदस्य हर एंगल से जांच करेंगे। बताते चलें कि बाबा चन्द्रशेखर दास उर्फ फरसा वाले बाबा की कोसीकलां में शनिवार तड़के करीब चार बजे हादसे में मौत के बाद छाता हाइवे पर बाबा का शव रखकर जाम लगा दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया और फायरिंग भी की गयी। इस दौरान करीब 19 पुलिस कर्मी घायल हुए थे तो पुलिस-प्रशासन के साथ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये थे। इस मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.