वाराणसी, अप्रैल 10 -- चौबेपुर (वाराणसी)। बाजार में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में पनिहरी निवासी 55 वर्षीय सुलाबी देवी की मौत हो गई। वह हाइवे पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...