वाराणसी, दिसम्बर 5 -- वाराणसी। हाइवे पर अवैध एवं अनावश्यक रूप से बने कटों के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं का डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर मिर्जामुराद क्षेत्र में कई जगह कट बंद कराए गए। डीसीपी एवं एडीसीपी वैभव बांगर ने पैदल गश्त पाया कि नेशनल हाइवे स्थित पेट्रोल पंप, होटल, ढाबों के सामने अनावश्यक कट दुर्घटना के कारण हैं। आमजन की सड़क सुरक्षा पर गंभीर खतरा हैं। उनके निर्देश पर मिर्जामुराद पुलिस ने हाइवे अथॉरिटी से पत्राचार किया तथा सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप कट बंद कराने के लिए अनुरोध किया। इसके बाद शुक्रवार को मिर्जामुराद पुलिस बल की मौजूदगी में संबंधित कट को बंद कराए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...