आगरा, फरवरी 19 -- धनारी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाइवे पर बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। हाइवे पर खड़े एक ट्रक में पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम टकरा गई। इसके बाद पीछे से आई एक पिकअप भी डीसीएम से टकरा गई। पिकअप सवार एक युवक भी हादसे में घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। आगरा के इरादतनगर निवासी भूदेव अपने ट्रक का पहिया पंक्चर होने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा कर जांच कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सन्नी (32), पुत्र भूरी सिंह (निवासी नगला कंचन, थाना खंदौली, आगरा) गंभीर रूप से घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.