अमरोहा, जून 12 -- हसनपुर। ट्रक चालक की गाजियाबाद हाईवे पर हादसे में मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाकर दफीना कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रहरा क्षेत्र के गांव बांसका कला निवासी 32 वर्षीय जाकिर पुत्र हामिद अली दिल्ली क्षेत्र में ट्रक चलाता था। गुरुवार रात करीब एक बजे वह ट्रक में माल लाकर मुरादाबाद आ रहा था। रास्ते में गाजियाबाद हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। जाकिर की मौके पर मौत हो गई। खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को शव गांव लाकर गमगीन माहौल में दफीना कर दिया गया। यह भी पढ़ें- हाइवे पर हादसे में ट्रक चालक की मौत जाकिर के परिवार में पत्नी दरकशा, दो बेटे व एक बेटी है। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। यह भी पढ़ें- ...