नई दिल्ली, जुलाई 21 -- नई दिल्ली अमित झा राजधानी में हाइवे पर अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण से होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए डीएम की देखरेख में जिला हाइवे सुरक्षा टास्क फोर्स बनाई जाएगी। यह टास्क फोर्स न केवल हाइवे की अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण को रोकेंगी बल्कि अपने क्षेत्र में निगरानी भी रखेगी। फलोदी में हुए सड़क हादसे को लेकर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस बाबत देशभर के लिए आदेश जारी किए हैं। उसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली के जिलों में यह विशेष टास्क फोर्स गठित की जा रही है。

सड़क हादसों की रोकथाम जानकारी के अनुसार बीते वर्ष फलोदी में हाइवे पर खड़े ट्राला से बस टकरा गई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई थी। हाइवे पर हुए सड़क हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बीते वर्ष स्वत संज्ञान लेकर सुनवाई शुरु की थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ...