दरभंगा, मार्च 31 -- बिरौल।  बिरौल- गंडोल एसएच 17 पर सोमवार की देर शाम पुनाच चौक के पास बाइक एवं ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई टक्कर में जख्मी बाइक सवार की मौत इलाज के दौरान हो गयी। मृतक नेहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का रहने वाला स्व.रामसेवक सहनी का 40 वर्षीय पुत्र महाजन सहनी था।  वह अपनी ससुराल जमालपुर से गांव लौट रहा था तभी दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार महाजन सहनी सोमवार को जमालपुर अपनी ससुराल अनुरुद्ध सहनी के घर आया हुआ था। देर शाम 7:30 बजे अपने गांव लौटने के क्रम में पुनाच हइवे पर विपरीत दिशा से रही टोल से आ रही ट्रैक्टर चालक ने ठोकर मार दी जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे बिरौल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि ला...