दरभंगा, अप्रैल 20 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र स्थित पुनाच चौक के पास बिरौल-गंडौल हाइवे पर शराब पीकर मटरगश्ती कर रहे एक बाइक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में बताया गया है कि बड़गांव पुलिस शनिवार की शाम हाइवे पर पुनाच चौक के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पियक्कड़ मो. एजाज बाईक से मटरगश्ती करते पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार एजाज सीमावर्ती जमालपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- हाइवे पर शराब पीकर घूमते धराया यह भी पढ़ें- 45 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त यह भी पढ़ें- सुपौल : शराब के नशे में हंगामा, युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...