एटा, दिसम्बर 21 -- शनिवार रात को हाइवे स्थित गांव छितौनी के पास बाइकसवार युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। थाना निधौलीकलां के गांव चन्द्रभानपुर निवासी हरेन्द्र कुमार (22) पुत्र सुरेश चन्द्र बाइक से किसी काम से शनिवार को जिले में आए थे। देर रात बाइक से गांव लौट रहे थे। हाइवे स्थित गांव छितौनी के पास पहुंचे। वही पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना मिरहची के गांव सुपैती निवासी अनुज उर्फ बाबू रविवार को बाइक से जा रहे थे। मिरहची के पास वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घाायल हो गए। घायल की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। रविवार सु...