अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित कमालपुर कट के पास बाइक सवार दो दोस्तों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का अभी इलाज चल रहा है। वह चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। दिल्ली से दोस्त के साथ अलीगढ़ घूमने आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नई दिल्ली के महरौली के नेबसराय क्षेत्र के पर्यावरण काम्प्लेक्स निवासी सूरज कुमार (26) पुत्र छोटेलाल डिलेवरी ब्वॉय था। परिवार में चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। परिजनों के अनुसार सोमवार की दोपहर वह अपने दोस्त शिवम के साथ अलीगढ़ घूमने आया था। यहां से दोनों रात को बाइक पर वापस लौट रहे थे। दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित कमालपुर कट के पास पहंुचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.