आगरा, मार्च 21 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को मथुरा-बरेली हाइवे पर एक हॉस्पीटल के निकट बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे सवारों को तेज गति से गुजर रही कार ने रौंद दिया। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटनाक्रम के अनुसार 28 वर्षीय अफसा पत्नी यूनिस निवासी कछला थाना उझानी जिला बदायूं अपने पति यूनिस के साथ बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ मायके में ईद मिलने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह सोरों कोतवाली क्षेत्र में गोरहा के निकट एक हॉस्पीटल के पास से गुजरे, तभी दूसरी बाइक पर सवार 28 वर्षीय दिलशाद पुत्र शमशाद निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.