मथुरा, मार्च 22 -- फरसा बाबा की मौत से गुस्साए समर्थकों द्वारा हाइवे जाम करने से लोग फंस गए। बस, ट्रक, कार हर तरह के वाहन जाम में फंसे हुए थे। ऐसे में कुछ वाहन चालक रॉन्ग साइड से निकलने के प्रयास में डिवाइडर से गाड़ी कुदाने की कोशिश करने लगे। छाता के निकट हाइवे पर जाम लग जाने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। जब जाम में फंसे हुए घंटों हो गए तो कुछ वाहन चालकों ने रॉन्ग साइड से वाहन निकालने का प्रयास किया। दरअसल हाईवे जाम होने के कारण दूसरी दिशा से आने वाले वाहन नहीं आ रहे थे और वह लाइन पूरी खाली पड़ी हुई थी। ऐसे में वाहन चालकों ने सोचा कि वह डिवाइडर से चढ़ाकर उस साइड में चले जाएं तो अपने वाहन को निकाल ले जाएंगे। इस प्रयास में कुछ वाहन चालकों ने डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ा दी। इनमें से कुछ की गाड़ियां डिवाइडर पर फंस गईं। कुछ वाहन चालकों न...