मथुरा, मार्च 22 -- हाइवे पर बवाल के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस का कहना है कि पथराव कर रहे लोग आसपास के भी थे। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा और एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन-तीन थाना प्रभारी और पीएसी बल के साथ हाइवे आसपास के मकान, दुकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जानकारी मिली है कि उपद्रव के दौरान ये शामिल थे। इस दौरान कस्बा चौकी के समीप आरा मशीन की बाउंड्री के अंदर और हाइवे के दूसरी ओर बने तीन मकानों में भी सर्च किया गया। छाता कस्बा में पुलिस टीम लगातार भ्रमण कर उपद्रव करने वालों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...