सोनभद्र, अप्रैल 10 -- शक्तिनगर (सोनभद्र)। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मिसिरा पुलिया के समीप मुख्य हाइवे पर गुरुवार शाम ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार गड्ढे की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने घायल युवक प्रद्युम पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी चंदुआर को बीना अटल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नेहरू अस्पताल के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया गया जहां इलाज जारी है। बीना चौकी प्रभारी के मुताबिक प्रद्युम बाइक से शक्ति नगर एनटीपीसी प्लांट में ड्यूटी करने जा रहा था कि रास्ते मिसिरा पुलिया कें समीप हाइवे पर घटना हो गई। डॉक्टर के मुताबिक प्रद्युम को सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...