औरैया, दिसम्बर 10 -- हाइवे पर पड़े रुपए उठाने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। रुपए देखते ही सड़क पर दौड़ा युवक पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर चिचौली रेफर कर दिया गया। ग्राम चिरुहूली निवासी देवेंद्र कुमार का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन अपने बड़े भाई नागेंद्र कुमार के साथ बाइक से औरैया आ रहा था। फौजी होटल पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बिखरे हुए रुपए दिखाई दिए। इस पर दोनों भाइयों ने बाइक रोकी और आर्यन रुपए उठाने के लिए जैसे ही सड़क पर दौड़ा, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आर्यन सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार...