बक्सर, जुलाई 4 -- रेफर गाड़ी में सवार दो लोग चालक व अमीन गंभीर रूप से हो गए जख्मी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में टक्कर मारने से क्षतिग्रस्त हो गई गाड़ी नावानगर, एक संवाददाता। आरा-मोहनिया हाइवे पर नावानगर थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव के पास हुई सड़क हादसे में नावानगर सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार चालक धर्मेंद्र कुमार व अमीन श्रवण कुमार शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने जख्मी चालक व अमीन को इलाज के लिए मालिताबाग के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने चालक की काफी गंभीर स्थिति को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जबकि घायल अमीन का इलाज मालियाबाग के निजी क्लीनिक में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक ने हाइवे किनारे खड़े एक ट्रैक्टर ...