सीतापुर, मार्च 15 -- सिधौली, संवाददाता। कोतवाली इलाके में मुकीमपुर तिराहे के पास शनिवार की रात बाइक से लखनऊ जा रहे मड़ियांव के युवक की डिवाइडर से टकरा कर मौत हो गई। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ के थाना मड़ियांव निवासी 24 वर्षीय खुशीराम शनिवार की देर रात हाइवे से बाइक पर सवार होकर लखनऊ की तरफ जा रहा था। तभी सिधौली कोतवाली इलाके में मुकीमपुर तिराहे के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसे एंबुलेंस से सीएचसी सिधौली पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। सीएचसी द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...