फिरोजाबाद, मार्च 30 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में रविवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे बाइक सवार स्वर्णकार की ट्रैक्टर-ट्रॉली के रौंदने से मौत हो गई। यह देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है। पेंगू रोड निवासी 45 वर्षीय संजय सिंह भदौरिया पुत्र रक्षपाल की कठफोरी टोल टैक्स के पास सर्राफा की दुकान है। वह रविवार रात आठ बजे दुकान बंद करके अपने घर आ रहा था। गांव बिनाई के पास साथ- साथ चल रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली में से किसी एक ने उसको रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...