हाइवे पर ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार दो घायल, एक गंभीर
उरई, जून 13 -- कालपी। संवाददाता झांसी-कानपुर हाइवे पर शुक्रवार रात ओवरटेक के दौरान ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।कानपुर देहात के ग्राम बिजौना निवासी 55 वर्षीय दयाशंकर ठेके पर खेती का काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह 28 वर्षीय पंकज के साथ बाइक से ग्राम पिपरौंधा से काम निपटाकर वापस गांव लौट रहे थे। बाइक पंकज चला रहा था। स्थानीय नगर के हाइवे स्थित दुर्गा मंदिर के पास पुराने पुल की ओर जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे दयाशंकर ट्रक के पहिए के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे पंकज को भी आंशिक चोटें आईं। हादसे की सूचना पर हाइवे टीम मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.