मथुरा, मार्च 26 -- थाना अंतर्गत हाइवे पर भीम नगर पुलिया के समीप गुरुवार को मथुरा की ओर जाते समय कैंटर का टायर फट गया। इसके चलते अनियंत्रित होकर सामान से भरा कैंटर रोड किनारे पुलिया से टकराकर पलटने से बच गया। गुरुवार को कैंटर चालक कन्या कुमारी से सामान लेकर गुरुग्राम जा रहा था। दोपहर भीम नगर की पुलिया कि समीप कैंटर का आगे का टायर फट गया। इसके चलते कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया की सीमेंटेड दीवार में जाकर टकराया। कैंटर पुलिया से नीचे गिरकर पलटने से बच गया। इसकी जानकारी होने पर हाइवे पेट्रोलिंग की टीम द्वारा क्रेन से कैंटर को हटवाकर एक ओर खड़ा कराया। कैंटर चालक संजय कुमार ने बताया कि कन्या कुमारी से गुरुग्राम जा रहे थे। टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी भी जान बच गई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...