शामली, मार्च 28 -- बाबरी। क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद हाइवे पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में बाबरी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 14 नामजद व्यक्तियों सहित 10-15 अज्ञात लोगों तथा कुछ महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व खानपुर तलवा माजरा निवासी बीस वर्षीय छात्र अभि अपने साथी के साथ पड़ोसी गांव गोहरपुर में स्थित दुर्गा मंदिर पर सप्तमी के अवसर पर लगे मेले को देखने गए थे मेला देखकर वापस आते समय तलवा माजरा व गोहरपुर के बीच रास्ते पर तीन बाईक सवार हमलावरो द्वारा छात्र अभि के पेट में गोली मारी गई थीं जिसमे छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ तथा मेरठ में छात्र क़ी उपचार के दौरान मौत हो गई थीं। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को पानीपत खटीमा नेशनल हाइवे प...