एटा, नवम्बर 4 -- हाइवे पर जाम लगाने के मामले में ग्रामीणों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा काटा था और कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ करते हुए पुलिस पर हमला करने को उतारू हो गए थे। मामले में दरोगा ने 11 नामजद सहित 33 आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मलावन में तैनात दरोगा महेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो नवंबर को थाना मलावन के गांव महुआखेड़ा के पास हाइवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद काफी संख्या में ग्रामीण सड़क पर आ गए थे और हाइवे पर ट्रक लगाते हुए जाम लगा दिया था। इतना ही नहीं वाहन चालकों के साथ अभ्रदता की और कई गाडियों में तोड़-फोड़ कर दी थी। पुलिस के समझाने पर हमला करने को उतारू हो गए थे। किसी तरह से समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया गया था। मामले में दरोगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.