हाइवे पर जानलेवा बाइक स्टंट करने वाले युवक कटा 2500 का चालान
गाजीपुर, मई 16 -- सैदपुर। क्षेत्र के पियरी स्थित वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर एक युवक ने खतरनाक बाइक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और स्टंटबाज युवक का परिवहन विभाग ने 2500 का चालान का काट दिया। इसके साथ ही पुलिस इस युवक की तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट और फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह में युवक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहा था। करीब 44 सेकंड के वायरल वीडियो में युवक तेज रफ्तार बाइक पर लेटकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह बाइक को हाईवे पर लापरवाही से दौड़ाते हुए चार पहिया वाहन चालक को आगे बढ़ने का इशारा भी कर रहा है। जरा सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे स्टंटबाजों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सार्वजनिक सड़कों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.