भदोही, फरवरी 17 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जीटी रोड कोठरा फ्लाईओवर के पास सोमवार दोपहर में कुत्ते को बचाने में 23 वर्षीय पंकज कुमार की मौत हो गई। कुछ घंटे बाद मृतक की पहचान मिर्जापुर के चील्ह क्षेत्र के मुजहरा, कला गांव निवासी के रूप में हुई। मिर्जापुर के निवासी लाल बहादुर के बेटे पंकज कुमार शादी-विवाह में वेटर का काम करता था। इसके अलावा मजदूरी करके परिवार का जीविकोपार्जन करता था। सोमवार सुबह वह बाइक से किसी काम से गोपीगंज गया हुआ था। वहां से दोपहर में महराजगंज बाजार की ओर जाते समय जीटी रोड कोठरा गांव के सामने फ्लाईओवर के पास अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। सिर और शरीर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी नि...