गोरखपुर, मार्च 18 -- पीपीगंज (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद पीपीगंज नगर के मुख्य मार्ग स्थित हाईवे पर स्टंटबाजी करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। मंगलवार देर रात खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट कर रहे दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनकी बाइक सीज कर दी। यह कार्रवाई गश्त के दौरान पुलिस ने की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज क्षेत्र के राजाबारी निवासी अंश कुमार श्रीवास्तव और चिलुआताल क्षेत्र के ताजडीह निवासी दीपू दूबे रात करीब आठ बजे बुलेट से हाईवे पर स्टंट कर रहे थे। दोनों युवक न केवल तेज रफ्तार में करतब दिखा रहे थे बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा कर रहे थे। इससे मामला और गंभीर हो गया। गश्त के दौरान चौकी प्रभारी गौरव तिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.