हाइवे पर कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर में मारी टक्कर, एक की मौत
एटा, अप्रैल 2 -- हाइवे पर कंटेनर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार शाम को हुआ। हाइवे पर काम करने वाले मजदूर काम करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि थाना मलावन के गांव मधुपुरा के पास पहुंचे। वही पर पीछे से कंटेनर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली के नीचे दबकर चार मजदूर घायल हो गए।चीख की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सक ने करन (20) पुत्र रामदास निवासी आसपुर थाना मलावन को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य मजदूर दुरबीन सिंह, गौरव, सत्यवीर का उपचार चल रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.