सोनभद्र, जून 1 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार पूर्वान्ह में नेशनल हाइवे-39 पर सिंगरौली-औड़ी के बीच आरपीएल पेट्रोल पम्प के निकट सवारी लेकर आ रहा एक ऑटो असन्तुलित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार चार सवारियां बुरी तरह घायल हो गयी जिनमें एक की हालत काफी गम्भीर बतायी जा रही है। निकटवर्ती लोगों ने घायलों को तत्काल औड़ी स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया जहां एक घायल आनन्द बैसवार उम्र 40 वर्ष निवासी बिछड़ी थाना अनपरा की गम्भीर हालत देख ट्र्र्र्रामा सेंटर बैढ़न भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक ऑटो चालक मौका देख कर ऑटो लेकर फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...