बेगुसराय, फरवरी 25 -- चेरियाबरियारपुर। बेगूसराय रोसरा स्टेट हाइवे 55 पर चेरिया ब्ररियारपुर में थाना के सामने जो सड़क ढलाई किया गया है। वो बहुत ही खतरनाक साबित हो रहा है। क्योंकि ढलाई में ढाल नहीं दिया गया है। तेज गति से वाहन चालक आते हैं। उन्हें लगता है हाइवे पर चल रहे हैं लेकिन अचानक वाहन अनियंत्रित हो जाता है इससे दुर्घटना हो रही है। दिन में दुर्घटना कम होती है। लेकिन शाम व रात में दुर्घटना ज्यादा होती है। बड़े बड़े वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर वाएं दाएं भागने लगते है। इससे राहगीरों को खतरा रहता है। मनीश कुमार साह, पवन कुमार, पंकज कुमार साह, गोलू कुमार, राजाराम कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि हाइवे पर इस तरह से ढलाई नहीं करनी चाहिए थी। यदि की गई तो ढाल देना चाहिए था ताकि वाहनों व राहगीरों को परेशानी नहीं हो सके। पथ निर्माण विभाग को इससे कोई...