हाइवे पर उतरे अफसर, तैयारियों को परखा
भदोही, जुलाई 31 -- भदोही, संवाददाता। सावन माह का प्रथम सोमवार तीन अगस्त को है। आज यानि शनिवार से जीटी रोड पर कांवरियों का जत्था उमड़ना शुरू कर देगा। ऐसे में तैयारियों को परखने का काम पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शुक्रवार की शाम को किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित लालानगर टोल प्लाजा समेत आसपास के इलाकों को एसपी ने देखा। महादेव भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कतें ना हों इस बात का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए। तीनों सीओ को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर सुगम यातायात बनाए रखें। रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराएं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सहायता को सदैव तत्पर रहें। यह भी पढ़ें- सावन: यूपी-112 के जवानों को किया ब्रीफ विश्राम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध सुनिश्चित करने, कांवड़ यात्रियों से मधुर व्यवहार व आपसी समन्वय बनाए रखने, किसी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.