मैनपुरी, दिसम्बर 17 -- जिले के प्रमुख मार्गों पर सड़कों के किनारे खड़े वाहनों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरू हो गई है। परिवहन विभाग को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देश मिलने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी हाइवे के किनारों और सड़क घेरकर खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने को जुट गए हैं। साथ ही अवैध पार्किंग सजाने वालों पर भी शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरू की गई है। अभियान के तहत अवैध पार्किंग में खड़े 14 वाहनों के चालान भी काटे गए हैं। मैनपुरी में गाजियाबाद-कानपुर जाने वाला हाइवे कुरावली से नवीगंज के बीच लगभग 60 किमी कवर करता है। इस हाइवे पर अक्सर सड़क हादसे हो जाते हैं। यातायात विभाग ने इस हाइवे पर अभियान चलाकर अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए हैं साथ ही हादसे रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा है। यमुना ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.