सोनभद्र, मार्च 10 -- शक्तिनगर,हिंदुस्तान संवाद। वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर अंधेरा होने के कारण आये दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय निवासियों व व्यापारियों के माध्यम से लंबे समय से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन संबंधितों के इस ओर ध्यान न दिये जाने से आज तक हाईबे पर स्ट्रीट लाइट नहीं लग सकी है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने पुन: इस ओर संबंधितों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हाईवे पर बाजार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाये जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों व व्यापारियों में संजय चंद्रवंशी, राकेश, रोशन, डब्लू सिंह, अमित गुप्ता, अरविंद केशरी, प्रमोद तिवारी, विजय गुप्ता आदि लोगों नें आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2017 से स्टेट हाईवे पर स्ट्रीट लाइट की मां...