लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- शुक्रवार रात तेंदुए ने लुधौरी इलाके में निघासन-पलिया स्टेट हाइवे के किनारे गेहूं के खेत में एक गाय का शिकार कर लिया। तेंदुए ने लोनियनपुरवा पेट्रोल पंप के पीछे खेत में गाय को शिकार बनाया। सुबह उसका अधखाया शव देखकर लोगों की सूचना पर वनकर्मी पहुंचे। शनिवार सुबह दक्षिण निघासन वन रेंज में निघासन-पलिया स्टेट हाइवे पर लोनियनपुरवा मोड़ के पास पेट्रोल पंप के पीछे मुन्ना गुप्ता के गेहूं के खेत में फसल रौंदी दिखी। नजदीक पहुंचने पर खेत में गाय का अधखाया शव तथा किसी जंगली जानवर के पदचिन्ह दिखे। ग्रामीणों से सूचना पर वन दारोगा अखिलेश रावत सहित पहुंची वनकर्मियों की टीम ने मौके पर मिले पदचिन्ह देखे। उन्होंने इनको तेंदुए के पदचिन्ह बताते हुए उसकी निगरानी के लिए कैमरे लगाने की बात कही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने, खेतों में अक...