जमशेदपुर, मार्च 1 -- एमजीएम थाना अंतर्गत तुरियाबेड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार के घर पर रविवार सुबह आग लग गई। आग की लपटें धीरे धीरे घर पर फैलने लगी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। हालांकि तंग गली होने के कारण दमकल घटना स्थल पर नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों ने खुद दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वीरेंद्र ने बताया कि सभी घर से बाहर थे। घर पर बहन दिव्या खाना बना रही थी। इसी दौरान घर पर आग लग गई। बहन ने फोन पर आग लगने की सूचना दीं। आग से घर पर रखा कूलर, टीवी, कपड़ा और जरूरी कागजात जलकर खाक हो गए वीरेंद्र ने बताया कि घर पर बहन के शादी का सामान भी था वह भी जलकर खाक हो गया। इस घटना में लगभग एक से दो लाख का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.