रिषिकेष, मई 1 -- रॉबस्ट वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन और तुला इंस्टीट्यूट की एनएसएस इकाई ने स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके तहत लच्छीवाला रेंज में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वन क्षेत्रों की साफ सफाई की गई। शुक्रवार को समर फेस्ट कार्निवल के अंतर्गत लच्छीवाला रेंज में हाइवे किनारे स्वच्छता अभियान चला। रॉबस्ट वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन और तुला इंस्टीट्यूट की एनएसएस इकाई के स्वयं सेवियों ने कूड़ा करकट एकत्रित किया और उसका निस्तारण किया। वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने स्वयं सेवियों को जंगलों की स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर राजमार्ग के किनारे स्थित आरक्षित वन क्षेत्रों में कूड़ा-करकट फेंक रहे हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ-साथ वन क्षेत्र की स्वच्छता एवं प्राकृतिक सौंदर्य प्रभावित हो रहा है। जिससे जंगली जानव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.