चंदौली, मार्च 12 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव से पीडीडीयू नगर हाइवे पर स्थित मढ़िया गांव के सामने पुलिया के पास सड़क किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कचरे के साथ मरे पशुओं को भी फेंका जा रहा है। जिससे उठती दुर्गंध से राहगीरों और आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीण, स्कूली बच्चे, छात्र-छात्राओं को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है, लेकिन इसकी कोई सुधि लेने वाला नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे फेंके गए मृत जानवर के सड़न से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है। जबकि इस मार्ग से दिनरात लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि मढ़िया गांव के पास पुलिया के समीप खाली जगह है। जहां आसपास के लोग मृत जानवरों को रात में फेंक कर चले जाते हैं। वहीं मार्ग पर मुर...